Invoice Saathi
हिंदी में मतलब

Invoice का हिंदी में मतलब और उदाहरण

Invoice का हिंदी में मतलब है इनवॉइस या बीजक: बिक्री का लिखित बिल, जिसमें लिखा होता है कि क्या बेचा, कितने का बेचा और ग्राहक को कितने पैसे देने हैं।

बीजक नाम से कबीर की वाणी का एक ग्रंथ भी है। इस पेज पर बात कारोबार वाले बीजक, यानी इनवॉइस की है।

  • इनवॉइस
  • बीजक
  • बिल

इनवॉइस आसान शब्दों में

माल या काम ग्राहक को दिया, और उसका हिसाब लिखकर दिया। यही इनवॉइस है। इस पर बेचने वाले और ख़रीदने वाले का नाम, इनवॉइस नंबर, तारीख़, हर आइटम की मात्रा, दर और कुल रकम होती है।

शब्दकोश में इसका हिंदी शब्द बीजक है, पर दुकानों और दफ़्तरों में लोग इनवॉइस या सीधे बिल ही बोलते हैं। रोज़ के काम में दोनों का मतलब लगभग एक ही है।

GST आने के बाद दो नाम सबसे ज़्यादा सुनाई देते हैं। टैक्स इनवॉइस (tax invoice) वह है जिस पर GST लगता है। बिल ऑफ़ सप्लाई (bill of supply) वह है जिस पर GST नहीं लगता।

टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई

GST में रजिस्टर्ड कारोबार जब टैक्स वाला सामान या सेवा बेचता है, तो टैक्स इनवॉइस देता है। उस पर GSTIN, हर आइटम का टैक्स, और CGST और SGST या IGST अलग-अलग लिखे होते हैं। राज्य के अंदर बिक्री पर CGST और SGST लगते हैं, दूसरे राज्य में IGST।

बिल ऑफ़ सप्लाई तब बनता है जब बिल पर टैक्स नहीं जोड़ा जा सकता: कंपोज़िशन स्कीम वाले कारोबार के लिए, या ऐसे सामान पर जिस पर GST नहीं लगता। जो कारोबार GST में रजिस्टर्ड ही नहीं है, वह बिना टैक्स का सादा बिल देता है।

टैक्स इनवॉइस में क्या लिखें

  • आपके कारोबार का नाम, पता और GSTIN
  • इनवॉइस नंबर और तारीख़
  • ग्राहक का नाम, और ग्राहक रजिस्टर्ड हो तो उसका GSTIN
  • हर आइटम का विवरण, HSN या SAC कोड, मात्रा, दर और रकम
  • कर योग्य रकम, GST की दर, और CGST, SGST या IGST की रकम
  • कुल रकम, अंकों में और शब्दों में

टैक्स इनवॉइस का उदाहरण

राज्य के अंदर दी गई डिज़ाइन सर्विस का छोटा टैक्स इनवॉइस। 18% GST, CGST 9% और SGST 9% में बँटा हुआ।

टैक्स इनवॉइस
कारोबार
नमूना डिज़ाइन स्टूडियो, जयपुर
GSTIN
नमूना GSTIN
ग्राहक
नमूना कैफ़े, जयपुर
इनवॉइस नं.
INV/2026-27/0042
तारीख़
29-09-2026
विवरणमात्रादररकम
वेबसाइट डिज़ाइन120,000.0020,000.00
लोगो डिज़ाइन15,000.005,000.00
कर योग्य 25,000.00
CGST 9% 2,250.00
SGST 9% 2,250.00
कुल ₹ 29,500.00

रकम शब्दों में उनतीस हज़ार पाँच सौ रुपये मात्र

यह सिर्फ़ समझाने के लिए उदाहरण है। स्टूडियो, ग्राहक और GSTIN काल्पनिक हैं।

सवाल-जवाब

इनवॉइस पर आम सवाल

Invoice को हिंदी में क्या कहते हैं?
इनवॉइस या बीजक। किताबों में बीजक लिखा मिलता है, पर बोलचाल में लोग इनवॉइस या बिल कहते हैं।
इनवॉइस और बिल में क्या फ़र्क है?
रोज़ के काम में दोनों एक ही चीज़ हैं: बिक्री का लिखित हिसाब। GST की भाषा में टैक्स वाले बिल को टैक्स इनवॉइस कहते हैं, और बिना टैक्स वाले को बिल ऑफ़ सप्लाई।
टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई में क्या फ़र्क है?
टैक्स इनवॉइस पर GST जुड़ता है और ख़रीदार उस टैक्स का क्रेडिट ले सकता है, अगर वह रजिस्टर्ड है। बिल ऑफ़ सप्लाई पर GST नहीं जुड़ता। इसे कंपोज़िशन स्कीम वाले कारोबार देते हैं, या ऐसे सामान पर दिया जाता है जिस पर GST नहीं लगता।
प्रोफ़ॉर्मा इनवॉइस क्या होता है?
बिक्री से पहले भेजा गया इनवॉइस जैसा कागज़, ताकि ग्राहक दाम देखकर ऑर्डर या एडवांस दे सके। यह टैक्स इनवॉइस नहीं है और इस पर GST नहीं भरा जाता। असली बिक्री होने पर टैक्स इनवॉइस बनता है।

टैक्स इनवॉइस हिंदी में बनाएं

टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई, GST का बँटवारा अपने आप, और रकम शब्दों में भी हिंदी में। मुफ़्त प्लान के लिए कार्ड नहीं चाहिए।

मुफ़्त शुरू करें